एक दिन में रिकार्ड 11264 मरीज हुए ठीक, रिकार्ड 265 मौतें हुई देश में, जानें राज्‍यवार आंकड़ा

एक दिन में रिकार्ड 11264 मरीज हुए ठीक, रिकार्ड 265 मौतें हुई देश में, जानें राज्‍यवार आंकड़ा

सुमन कुमार

देश में शुक्रवार से शनिवार के बीच रिकार्ड संख्‍या में नए मरीज सामने आए जबकि रिकार्ड संख्‍या में मरीज ठीक भी हो गए। इसके साथ ही रिकार्ड संख्‍या में मौतें भी दर्ज हुई हैं। एक दिन में 11264 मरीज ठीक होकर घर भेजे गए हैं। देश में रिकार्ड संख्‍या में टेस्‍ट भी इसी दिन हुए हैं।  

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या घटकर 86422 पर पहुंच गई है। अभी तक 82369 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 4971 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 173763 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 7934 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 11264 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 265 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को पूरे देश में 7466 नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 27 हजार 761 टेस्‍ट हुए हैं जो कि 24 घंटे का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। शुक्रवार की सुबह तक देश में कुल 34 लाख 83 हजार 838 टेस्‍ट हुए थे और शनिवार की सुबह तक ये आंकड़ा 36 लाख 11 हजार 599 पर पहुंच गया। देश ने लॉकडाउन का लाभ उठाकर अपनी टेस्‍ट करने की क्षमता बहुत बढ़ा ली है और अभी इस क्षमता को और बढ़ाया जा रहा है।  

दुनिया के मुकाबले भारत का हाल

शुक्रवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 60 लाख 94 हजार 755 मरीज थे जिसमें से 27 लाख 1 हजार 360 ठीक हो चुके थे और 3 लाख 68 हजार 831 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर इन आंकड़ों से भारत के आंकड़े मिलाएं तो पूरी दुनिया के कुल मरीजों का करीब 2.85 प्रतिशत मरीज भारत में हैं और पूरी दुनिया के ठीक हो चुके मरीजों में से 3 फीसदी भारत के मरीज हैं। मौत के मामले में भारत का आंकड़ा पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है और पूरी दुनिया में हुई मौतों में से 1.34 प्रतिशत मौतें भारत में हुई हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

कहां हो रही है ज्‍यादा मौत

शनिवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर डाले गए डाटा के अनुसार देश में एक दिन में रिकार्ड 265 मौतें हुई हैं। महाराष्‍ट्र में 116, दिल्‍ली में 82, गुजरात में 20, मध्‍य प्रदेश में 13, तमिलनाडु में 9, पश्‍चि‍म बंगाल में 7, राजस्‍थान में 4, तेलंगाना में 4, पंजाब में 2 और जम्‍मू-कश्‍मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में 1-1 मौतें हुई हैं।

कहां कितने मरीज

शनिवार को सामने आए 7934  नए मरीजों में से 7245 देश के 15 राज्‍यों से सामने आए हैं। इनमें से महाराष्‍ट्र में 2682, दिल्‍ली में 1105, तमिलनाडु में 874, गुजरात में 372, राजस्‍थान में 298, बंगाल में 277, कर्नाटक में 248, हरियाणा में 217, उत्‍तराखंड में 216, मध्‍य प्रदेश में 192, आंध्र प्रदेश में 185, तेलंगाना में 169, असम में 168, जम्‍मू कश्‍मीर में 128 और उत्‍तर प्रदेश में 114 नए मरीज सामने आए हैं।  

 

 

पढ़ें- Corona Virus Update: जानिए भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या कितनी पहुंची

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

1150

2226

60

3436

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

0

33

0

33

अरुणाचल प्रदेश

2

1

0

3

असम

895

125

4

1024

बिहार

2150

1211

15

3376

चंडीगढ़ 

96

189

4

289

छत्तीसगढ़

314

100

1

415

दादर नगर हवेली

2

0

0

2

दिल्ली

9142

7846

398

17386

गोवा

28

41

0

69

गुजरात 

6343

8611

980

15934

हरियाणा

762

940

19

1721

हिमाचल प्रदेश 

203

87

5

295

जम्मू एंड कश्मीर 

1261

875

28

2164

झारखंड

290

216

5

511

कर्नाटक

1839

894

48

2781

केरल

577

565

8

1150

लद्दाख

31

43

0

74

मध्य प्रदेश 

3042

4269

334

7645

महाराष्ट्र 

33133

269978

2098

62288

मणिपुर

51

8

0

59

मेघालय

14

12

1

27

मिजोरम

0

1

0

1

नागालैंड

25

0

0

25

ओडिशा

829

887

7

1723

पुडुचेरी

37

14

0

51

पंजाब

206

1949

42

2197

राजस्थान

2937

5244

184

8365

सिक्किम

1

0

0

1

तमिलनाडु

8779

11313

154

20246

तेलांगना

973

1381

71

2425

त्रिपुरा

80

171

0

251

उत्तराखंड

609

102

5

716

उत्तर प्रदेश 

2842

4244

198

7284

वेस्ट बंगाल

2736

1775

302

4813

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

5043

 

 

 

भारत में कुल मामले

86422

82370

4971

173763

   
Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।